*मंडल उपाध्यक्ष नितिन मिश्रा का जन्मदिन मनाने पहुंचे क्षेत्रीय विधायक जवाहर लाल राजपूत*
*रिपोर्ट, कृष्ण कुमार*
गरौठा झांसी।। भारतीय जनता पार्टी के मंडल उपाध्यक्ष नितिन मिश्रा का जन्मदिन पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा बड़े धूमधाम से मनाया गया वहीं क्षेत्रीय विधायक आदरणीय जवाहर लाल राजपूत जी के संयोजन में मंडल गरौठा और गुरसराय के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के बीच सर्किट हाउस गरौठा मैं केक काटकर और फूलों के हार पहना कर शुभकामनाएं एवं बधाई दी। इस मौके पर विधायक प्रतिनिधि ललित पटेल, नगर अध्यक्ष गरौठा हरिश्चंद्र आर्य, बूथ अध्यक्ष मनोज सिंह सिंगर, गुरसराय मंडल महामंत्री विजय अस्ता, मयंक गुप्ता, मंडल महामंत्री देवेंद्र गौतम, महेंद्र सुमन,लक्ष्मण सिंह अस्ता कार्यक्रम के अंत में सभी का आभार व्यक्त भानु यादव ने किया।