• Thu. Feb 26th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

*सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कोंच में पहली बार सिजेरियन ऑपरेशन से जन्मी कन्या*

*सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कोंच में पहली बार सिजेरियन ऑपरेशन से जन्मी कन्या*

*कोंच* सीएचसी के चार दशक के लंबे इतिहास में यह पहला मौका है जब शनिवार की शाम कोंच सीएचसी में पहला सिजेरियन प्रसव कराया गया और एक स्वस्थ बच्ची को उसकी माता ने जन्म दिया है। क्षेत्र वासियों के लिए स्वास्थ्य सेवाओं में इसे महत्वपूर्ण उपलब्धि के तौर पर देखा जा रहा है कि यहां भी अब प्रसव की सिजेरियन सुविधा उपलब्ध हो गई है। 
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोंच में शनिवार की शाम गर्भवती महिला जानकीदेवी पत्नी मुलायम सिंह ने सिजेरियन ऑपरेशन से कन्या को जन्म दिया जो कि कोंच के इतिहास में सिजेरियन से जन्मी पहली शिशु है। सिजेरियन ऑपरेशन करने बाले दल में सर्जन डॉ. संजीव प्रभाकर, बेहोशी बिशेषज्ञ डॉ. रामकरन सिंह, स्टाफ नर्स सत्यवती, ओटी सहायक सर्वेश आदि सम्मलित थे। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. आरके शुक्ला ने बताया जच्चा बच्चा दोनों स्वास्थ्य लाभ कर रहे हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ ऊषा सिंह ने क्षेत्र निवासियों को बधाई देते हुए इलाकाई लोगों से कहा कि सेवा का अधिक से अधिक लाभ उठाएं। बुंदेलखंड के इस अति पिछड़े क्षेत्र के कोंच इलाके के लोगों के लिए सीएचसी कोंच की स्वास्थ्य सेवाओं में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है जिससे जनमानस में खुशी की लहर है। अपर निदेशक स्वास्थ्य डॉ. अल्पना बरतारिया ने चिकित्सीय दल को बधाई दी है।

Jhansidarshan.in