• Thu. Feb 26th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

*शहीदों की चिताओं पर लगेंगे हर बरस मेले वतन पर मरने वालों का यही वाकी निशां होगा*

*शहीदों की चिताओं पर लगेंगे हर बरस मेले वतन पर मरने वालों का यही वाकी निशां होगा*

आज़ पुलवामा हमले में शहीद हुए 40 वीर जवानों की शहादत को नमन करते हुए जनपद के जालौन नगर क्षेत्र में पेंटिंग के माध्यम से अर्पित किए जा रहे हैं श्रृद्धासुमन।

अशोक गहोई एंड संस ग्रुप के सदस्यों द्वारा नगर क्षेत्र में एक वाल पेंटिंग बनाई जा रही है।

जिसमें आज़ ही के दिन 14 फरवरी 2019 को पुलवामा के हुए आतंकी हमले में सी आर पी एफ के 40 बहादुर सिपाहियों ने शहादत पाई थी।

इसलिए आज़ पुलवामा हमले की दूसरी बरसी पर नगर क्षेत्र के कलाकारों द्वारा एक वाल पेंटिंग बनाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी जा रही है।

बताते चलें कि अशोक गहोई एंड संस ग्रुप के सदस्यों ने कोरोना काल में अपनी पेंटिंग से कोरोना वारियर्स की हौसला-अफजाई के लिए जिला जालौन के विभिन्न स्थानों पर पेंटिंग बनाई थी।

अभी पिछले कुछ दिनों पहले ही इसी ग्रुप ने कानपुर में पैट्रोलियम कारपोरेशन रिसर्च एसोसिएशन द्वारा आयोजित की गई प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल कर जनपद जालौन का मान बढ़ाया है।

साथ ही नगर क्षेत्र जालौन में तहसील सभागार में एक पेंटिंग बनाई है जिसमें अहिंसा परमोधर्म का संदेश दिया है।

इस पेंटिंग को मुख्यमंत्री पोर्टल पर जगह दी गई है और सराहना की जा रही है।

रिपोर्ट–रविकांत द्विवेदी, जालौन, यूपी

Jhansidarshan.in