जालौन,14 फरवरी 2019 को पुलवामा हमले को लेकर कोंच नगर में स्थित चन्दकुआँ चौराहे पर रानीलक्ष्मी बाई की मूर्ति पर कैंडिल जलाकर वीर शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान जलती हुई मोमबत्ती लेकर शहीदों के सम्मान में नारे भी लगाये गए। इस श्रद्धाजंलि सभा का नेतृत्व भाजपा युवा मोर्चा के नगर मंत्री सौरभ पुरवार ने किया। इस अवसर पर बजरंगदल, युवा मोर्चा भाजपा सहित अन्य दलों के लोग भी मौजूद रहे। लोगो के द्वारा वीर शहीदों का बलिदान याद रखेगा हिंदुस्तान,शहीद जवान अमर रहे, वंदे मातरम का नारा लगाया गया व कैंडिल जलाकर 2 मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी।