• Thu. Feb 26th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

*केंद्र सरकार ने कोरोना चुनौतियों के बीच देश को दिया ऐतिहासिक बजट :-नीलिमा कटियार//रिपोर्ट–आर. के.द्विवेदी*

*केंद्र सरकार ने कोरोना चुनौतियों के बीच देश को दिया ऐतिहासिक बजट :-नीलिमा कटियार//रिपोर्ट–आर. के.द्विवेदी*

जालौन, केंद्र सरकार ने कोरोना चुनौतियों के बीच देश को ऐतिहासिक बजट दिया है। वित्तमंत्री सीतारमण सिंह ने जो बजट सदन के अंदर पेश किया है वह कई संदेश देने वाला बन गया है। इस बजट से देश के विकास को नया आयाम मिलेगा। यह बात प्रदेश की उच्च शिक्षा प्राद्यौगिकी मंत्री जिले की प्रभारी नीलिमा कटियार ने जिला मुख्यालय उरई के सर्किट हाउस में पत्रकारों से कही।

उन्होंने कहा कि कोरोना से निपटने में मोदी सरकार को ऐतिहासिक सफलता मिली है। दो-दो वैक्सीन बनाने में कामयाबी हासिल कर भारत ने पूरी दुनिया में डंका बजाया। सरकार ने सभी वर्गों को ध्यान में रखते हुए केंद्रीय बजट तैयार किया है। बजट से कृषि एवं उद्योगों को नई गति मिलेगी तो वहीं स्वास्थ्य एवं शिक्षा के क्षेत्र में अभूतपूर्व प्रावधान हुआ है।
राज्य मंत्री ने कहा कि बजट में कृषि क्षेत्र के आधारभूत ढांचे को मजबूत बनाने, किसानों की आय को दोगुना करने, गांव का विकास तेज करने, सड़क व परिवहन को विस्तार देने तथा वरिष्ठ नागरिकों को आयकर मामले में राहत देने का काम किया है। उज्जवला योजना में एक करोड़ नए लाभार्थियों को जोड़ने का प्रयास हुआ। प्रवासी मजदूरों के लिए एक देश एक राशन योजना को सुलभ बनाया जा रहा है। आम आदमी को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मिल सके, इसके लिए स्वास्थ्य बजट 94 हजार करोड़ से बढ़ाकर दो लाख 38 हजार करोड़ कर दिया गया। हमारे लघु उद्योगों बढ़ावा देने वाला है जिसे सरकार पहले ही पेश कर चुकी है। भाजपा के एक-एक कार्यकर्ता की जबाबदेही जनता के प्रति है।
वार्ता के दौरान प्रमुख रूप से सांसद भानुप्रताप वर्मा, सदर विधायक गौरीशंकर वर्मा, माधौगढ़ विधायक मूलचंद निरंजन, कालपी विधायक नरेन्द्र सिंह जादौन,भाजपा जिलाध्यक्ष रामेन्द्र सिंह बना, जिला प्रभारी संजीव सिंह ऋषि, जिला मीडिया प्रभारी शक्ति गहोई सहित अन्य भाजपा नेता मौजूद रहे।

रिपोर्ट–रविकांत द्विवेदी, जालौन, यूपी

Jhansidarshan.in