*रिंकू शर्मा की हत्या के विरोध में हिन्दू संघठनों ने निकाला जुलूस, की गयी श्रद्धांजलि सभा// रिपोर्ट –आर. के.द्विवेदी*
कोंच जालौन-दिल्ली में जिहादियों द्वारा बजरंग दल कार्यकर्ता रिंकू शर्मा की निर्मम हत्या कर दी गई थी जिसके लिए आज कोंच बजरंग दल व विश्व हिन्दू परिषद ने विरोध प्रदर्शन किया और एस डी एम को ज्ञापन सौंपा साथ में रिंकू शर्मा की आत्मा शांति हेतु मौन धारण किया और श्रद्धांजलि अर्पण की बता दे श्री राम मंदिर निर्माण के लिये सहयोग राशि एकत्रित करने को जागरूकता अभियान चला रहे रिंकू शर्मा की हत्या के विरोध में हिन्दू संघठनो में रोष व्याप्त हैं आज रविवार दोपहर कोंच नगर में बजरंग दल व विश्व हिन्दू परिषद के कार्यकर्ताओं ने एकत्रित होकर जुलूस निकालकर श्रद्धांजलि सभा की इस दौरान हत्यारो को कड़ी सजा देने के नारे लगाये बजरंग दल के नगर सह सँयोजक आकाश उदैनिया ने बताया कि दिल्ली के मंगोलपुरी इलाके में बीते बुधवार की देर रात हमलावरों ने रिंकू शर्मा की लाठी डंडे से पिटाई के बाद चाकू घोप कर हत्या कर दी थी उसी के विरोध में महामहिम के नाम उपजिलाधिकारी कोंच को ज्ञापन सौप कर रिंकू शर्मा के हत्यारे को फांसी की की सजा व अन्य हमलावरों पर रासुका लगाई जाने की मांग की व श्रद्धांजलि सभा की इस मौके पर विश्व हिन्दू परिषद के नगर अध्यक्ष साकेत शांडिल्य, सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।