*कालपी पुलिस व एस. ओ. जी. टीम को मिली बड़ी सफलता।। रिपोर्ट– आर. के.द्विवेदी*
जालौन की कालपी पुलिस को एसओजी टीम की मदद से बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने जनपद में गांजे की तस्करी करने वाले तीन शातिर तस्करों को गिरफ्तार किया है, जो क्षेत्रों में बोलेरो गाड़ी की मदद से गाँजे की सप्लाई कर रहे थे, इनके पास से कई किलो गांजा बरामद हुआ है, साथ ही गांजे को भेजकर जो रुपए मिला था, उसे भी पुलिस ने बरामद किया है। पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उन्हें जेल भेज दिया। मामले का खुलासा करते हुए उरई क्षेत्राधिकारी संतोष कुमार ने बताया कि पिछले कई दिनों से क्षेत्र में गांजे की तस्करी की जा रही थी, जिसकी सूचना एसओजी प्रभारी प्रवीण कुमार यादव को मिली, जिन्होंने कालपी के प्रभारी निरीक्षक आरके सिंह की मदद से तीन तस्कर को कालपी कोतवाली क्षेत्र के आलमपुर तिराहे के पास से गिरफ्तार किया, गिरफ्तार आरोपी संदीप कुमार, निशांत लोहिया और रामजी शरण निवासी समथर, झांसी उड़ीसा इलाके से गांजा लाते थे और इसे बोलेरो गाड़ी में रखकर पूरे क्षेत्र में सप्लाई करते थे। पकड़े गए तीनों आरोपियों के पास से साढे 23 किलो गांजा बरामद हुआ, इसके अलावा लगभग 21 हजार भी आरोपियों के पास से मिले हैं, पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए इन्हें जेल भेज दिया।