• Thu. Feb 26th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

*कस्बा गरौठा के मोहल्ला द्वारकापुरी में चोरों ने सूने मकान को बनाया निशाना अज्ञात चोर ले उड़े लाखों रुपए एवं जेवरात*

*कस्बा गरौठा के मोहल्ला द्वारकापुरी में चोरों ने सूने मकान को बनाया निशाना अज्ञात चोर ले उड़े लाखों रुपए एवं जेवरात*

गरौठा झांसी।। कस्बा गरौठा जनपद(झांसी) में जानकी प्रसाद पुत्र लच्छीराम के घर से कीमती जेवर सहित नगदी पर चोरों ने किया हाथ साफ। घर के मुखिया जो कि मेलों में छोटी सी दुकान लगाकर अपने परिवार का भरण पोषण करता है बताया जा रहा है कि चोरी के समय वह सभी लोग पास के ही नजदीकी ग्राम सिमरधा में चल रहे मेले में अपनी दुकान लगाए हुए थे। मेला समाप्त होने पर लगभग सुबह 3:00 बजे जब वह घर आया तो उसे अपने दरवाजे का टूटा हुआ ताला दिखाई दिया उसने मकान के अंदर जाकर देखा तो अलमारी एवं बक्सों के ताले भी टूटे पड़े थे जानकी प्रसाद ने इसकी सूचना तुरंत कस्बा गरौठा पुलिस को दी और बताया कि रुपयों के साथ कीमती जेवर भी रखे हुए थे अज्ञात चोर रुपयों के साथ साथ जेवर भी ले गए। मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने घटना स्थल का बारीकी से निरीक्षण किया इस मौके पर एस आई आशुतोष पटेल, एस आई सोनपाल सिंह, एस आई गुलाब सिंह मौजूद रहे।
पुलिस द्वारा अज्ञात चोरों की सरगर्मी से तलाश की जा रही है।

रिपोर्ट–ग्रामीण एडिटर कृष्ण कुमार

Jhansidarshan.in