*मारपीट में युवक हुआ गंभीर रूप से घायल,विपक्षियों पर विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज !!रिपोर्ट, ग्रामीण एडिटर कृष्ण कुमार*
गरौठा झांसी।। ककरवई थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम घटियारी निवासी मातादीन पुत्र चौखेलाल ने ककरवई थाने में प्रार्थना पत्र देते हुए बताया की कल शुक्रवार को शाम के समय मेरे दोनों पुत्र बत्ती एवं हल्के गांव के बाहर तलैया के पास ईंट बना रहे थे तभी घटियारी निवासी माधव सिंह पुत्र प्राणसिंह ठाकुर गाली गलौच करते हुए आए मना करने पर दोनों ने मेरे लड़कों के साथ मारपीट कर दी जिससे दोनों को काफी गंभीर चोटें आई मातादीन के प्रार्थना पत्र पर प्रभारी निरीक्षक ककरवई नरेंद्र प्रताप गौतम द्वारा आरोपी माधव के खिलाफ धारा 323, 504, 506 आईपीसी के अंतर्गत मामला पंजीकृत कर लिया गया है वहीं पीड़ितों को उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गरौठा भिजवाया जहां पर हल्के की हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों द्वारा उसको आगे उपचार के लिए झांसी मेडिकल कॉलेज रिफर कर दिया है।