*दो पर गैरइरादतन हत्या में एफआईआर दर्ज :-रिपोर्ट-रविकांत द्विवेदी, जालौन*
कोंच कोतवाली के ग्राम पनयारा में युवक नंदू की संदिग्ध मौत के मामले में दो लोगों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या में पुलिस में एफआईआर दर्ज कर ली है। मृतक नंदू के पिता बालादीन ने हत्या का आरोप लगाते हुए दो लोगों के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी थी। जिसके आधार पर पुलिस ने राजेश पुत्र ब्रजलाल निवासी पनयारा व देवी पुत्र अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पिता की तहरीर के पर पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ धारा 328, 304 आईपीसी में एफआईआर दर्ज कर ली है।