• Thu. Feb 26th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

*माइनर में शव की सूचना पर पहुँची एट पुलिस, निकला प्लास्टिक का पुतला*

*माइनर में शव की सूचना पर पहुँची एट पुलिस, निकला प्लास्टिक का पुतला*

*कोंच* शनिवार को उस वक्त एट पुलिस के हाथ पांव फूल गए जब उसेे माइनर में किसी किशोर का शव बहने की सूचना मिली। आनन फानन एसएचओ विनय दिवाकर अपने दल बल के साथ बताए गए स्थान पर पहुंचे और एट माइनर पुल के नीचे सेे गोताखोरों की मदद से जब उक्त तथाकथित शव को बाहर निकाला तो प्लास्टिक से बने हुए पैर और कपड़े में लगा हुआ प्लास्टिक का पुतला निकला। पुतला देख हैरान परेशान पुलिस की जान में जान आई और गड्ढे में उक्त पुतले को दफन करा कर पुलिस वापस थाने लौट गई। 
दरअसल, शनिवार को एसएचओ विनय दिवाकर थाना परिसर में समाधान दिवस निपटा रहे थे, इसी बीच ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी कि थाना क्षेत्र के ग्राम कंकन खेरा के बगल से निकली माइनर के पुल के नीचे किसी किशोर का शव फंसा हुआ है और उसके सिर्फ पैर ही दिखाई दे रहे हैं। आनन फानन पुलिस ने मौके पर जाकर देखा तो लगा जैसेेे किसी बारह-तेरह साल के किशोर के पैर हों। पुलिस ने कुछ गोताखोरों को बुलाकर पुल के नीचे से जब उक्त तथाकथित शव को निकलवाया तो उनके हाथों में प्लास्टिक से बने हुए पैर पकड़ में आए। गोताखोरों ने चिल्लाते हुए पुलिस को बताया कि प्लास्टिक का पुतला है जिस पर पुलिस ने बाहर निकलवा कर जांच पड़ताल की तो पैर और कपड़ों में लगा हुआ प्लास्टिक का सर निकला। पुलिस ने गड्ढा खुदवाकर पुतले को दफन करा दिया। वही माइनर में शव फंसे होने की सूचना पर ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो गई थी और पुलिस भी तकरीबन एक घंटे तक चकरघिन्नी बनी रही।

रिपोर्ट-रविकांत द्विवेदी, जालौन

Jhansidarshan.in