*खुलेआम बाजार में तमंचा लहराने से लोगों में दहशत :-रिपोर्ट-रविकांत द्विवेदी, जालौन*
कोंच कस्बे के बीच बाजार में शाम के समय कुछ अराजक तत्वों ने खुलेआम तमंचा लहरा कर दहशत फैलाने का काम किया। घटना की भनक लगते ही मौके पर पहुंची पीआरबी और कोतवाली पुलिस ने तमंचे सहित युवक को पकड़ लिया और पकड़कर सीधे कोतवाली ले गए।
कोंच में शाम के समय वर्तन बाजार में बाइक सवार कुछ अराजकतत्वों ने बिना किसी भी के तमंचा लहरा कर बाजार में दहशत फैलाने का काम किया। कुछ दुकानदारों ने अराजकतत्वों में से एक व्यक्ति को पकड़ लिया और उसके गाल सेव की तरह लाल कर दिए और खूब ढंग से स्वागत किया। घटना की सूचना पर पहुंची पीआरबी और खेड़ा चौकी इंचार्ज शफीक अहमद ने युवक को तमंचा सहित पकड़ लिया और सीधे कोतवाली ले गए। पुलिस ने एक बाइक भी बरामद की है। इस घटना का कारण कुछ दिन पूर्व चंदकुआं चौराहे पर दो पक्षों में विवाद होना बताया जा रहा है, उसी को लेकर यह सब हुआ है।