रिपोर्ट,संदीप कुमार रेजा
तहसील-मोठ (झांसी) प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना में घटिया निर्माण सामग्री का उपयोग
चिरगांव (झाँसी) ग्राम-छिरौना से बिठरी संपर्क मार्ग पैकेज संख्या- यूपी 3868 जिसकी लंबाई 12•200 मीटर लागत रुपए 560•33 लाख जिसका निर्माण अधिशाषी अभियंता निर्माण खंड-1, लोक निर्माण विभाग, झांसी द्वारा कराया जा रहा है जिसमें घटिया क्वालिटी का मटेरियल लगाया जा रहा है जो बनने के बाद तस्वीर में साफ टूटा दिखाई दे रहा है ना तो गिट्टी मानक के अनुरूप डाली जा रही है ग्राम छिरौना निवासी जितेंद्र कुमार ने बताया कि ग्राम सड़क योजना में इतना घटिया क्वालिटी का मटेरियल लगाया जा रहा है कि बनने के बाद ही टूट रहा है और डस्ट के ऊपर ऐपेकस लगाए जा रहे हैं गिट्टी व सीमेंट भी कम मात्रा कम मात्रा में लगाया जा रहा है और 3 नंबर का ईटा उपयोग हो रहा है ऐसे भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जाए जिससे शासन के द्वारा दी गई धनराशि का दुरुपयोग ना हो सके उच्चाधिकारियों से मांग है कि सड़क की गुणवत्ता की जांच की जाए और लापरवाह अधिकारियों के खिलाफ कठोर से कठोर कार्रवाई की जाए इस मौके पर मुन्नालाल, विनोद कुमार, मेवालाल अहिरवार पू• प्रधान, गजेनदर यादव, सोना व अन्य ग्रामीण उपस्थित रहे ।