*गरौठा थाना समाधान दिवस में एसपी ग्रामीण ने सुनी फरियादियों की समस्याएं।।रिपोर्ट, ग्रामीण एडिटर कृष्ण कुमार*
गरौठा झांसी।। आज कोतवाली गरौठा में थाना समाधान दिवस का आयोजन एसपी ग्रामीण नेपाल सिंह की अध्यक्षता में किया गया। एसपी ग्रामीण द्वारा फरियादियों की शिकायतों को बरीयता से सुना तथा शीघ्र निस्तारण करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने कोतवाली परिसर में मौजूद सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को दिशा निर्देश देते हुए कहा कि थाना समाधान दिवस में आने वाली शिकायतों का वरीयता से शीघ्र निस्तारण किया जाए। वहीं कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत निपान निवासी एक महिला ने जमीन संबंधी मामले को लेकर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सभाजीत मिश्रा को प्रार्थना पत्र सौंपा जिस पर कोतवाली प्रभारी ने क्षेत्रीय लेखपाल को प्रार्थना पत्र सौंपकर जल्द से जल्द मामले का निस्तारण करने के निर्देश दिए। जिससे फरियादी महिला को बार बार परेशान ना होना पड़े और उसे न्याय मिले। इस मौके पर एसआई सोनपाल सिंह, लेखपाल लच्छीराम, निरंजीत प्रजापति, अनुज डेंगरे, अरविंद सिंह,प्रहलाद पटेल, नगर पंचायत लिपिक बृजकिशोर मिश्रा सहित कोतवाली स्टाफ एवं राजस्व कर्मी मौजूद रहे।