• Thu. Feb 26th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

*मारपीट करने वाले आरोपियों में से एक पुलिस की गिरफ्त में !! रिपोर्ट, कृष्ण कुमार*

*मारपीट करने वाले आरोपियों में से एक पुलिस की गिरफ्त में !! रिपोर्ट, कृष्ण कुमार*

 

गरौठा झांसी।। कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पसौरा में 9 फरवरी को शाम 6 बजे परम पुत्र नंदू के घर में घुसकर लाठी-डंडों से उसकी तथा उसकी भतीजी की ग्राम के ही निवासी कुंवरलाल, मकुंदी, सुद्दम,जयराम आदि ने मिलकर मारपीट की थी तथा जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए थे। पीड़ित द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर मारपीट करने वाले आरोपियों के विरुद्ध कोतवाली में आईपीसी की धारा 147, 308, 452, 323, 504 ,506, के तहत मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया था। पुलिस ने आज मारपीट करने वाले आरोपियों में से एक आरोपी मकुंदी को मुखबिर की सूचना पर मऊरानीपुर बस स्टैंड से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में एसआई सत्यदेव सिंह, एसआई राजेश सिंह, सिपाही संदीप कुमार, आमोद कुमार आदि शामिल रहे।

Jhansidarshan.in