• Thu. Feb 26th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

*मुखबिर की सूचना पर मारपीट एवं फायरिंग करने वाले आरोपी पुलिस की गिरफ्त में!!रिपोर्ट,कृष्ण कुमार*

*मुखबिर की सूचना पर मारपीट एवं फायरिंग करने वाले आरोपी पुलिस की गिरफ्त में!!रिपोर्ट,कृष्ण कुमार*

गरौठा झांसी।। कोतवाली गरौठा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सिमरधा मैं दिनांक 11/02/2021 को पुरानी रंजिश के कारण ग्राम में चल रहे मेले के मेला ग्राउंड पर फायरिंग एवं मारपीट के आरोपियों को आज मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
आज सुबह लगभग 9:00 बजे के आसपास कोतवाली प्रभारी सभाजीत मिश्रा को मुखबिर द्वारा सूचना मिली की ग्राम सिमरधा गोली कांड के तीनों आरोपी कहीं भागने की फिराक में गरौठा मऊरानीपुर मार्ग के बंगरा बस स्टैंड पर खड़े हुए हैं।
सूचना मिलते ही कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ने बिना देर किए कोतवाली स्टाफ को दिशा निर्देश देते हुए मुखबिर द्वारा बताए गए स्थान पर भेज दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घेराबंदी कर उक्त तीनों लोगों को दबोच लिया पकड़े गए तीनों आरोपियों में दशरथ नीतू एवं नरोत्तम को पुलिस द्वारा कार्यवाही कर जेल भेज दिया गया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में एसआई सत्यदेव सिंह, एसआई राजेश सिंह, सिपाही अमोद कुमार, सिपाही संदीप कुमार मौजूद रहे।

Jhansidarshan.in