*मुहम्मदाबाद में पानी का गहराया संकट!!रिपोर्ट –आर. के.द्विवेदी*
मो.–9415924024
जालौन मुहम्मदाबाद गांव में पानी आपूर्ति के लिए लीकेज पाइप लाइन पिछले तीन दिनो से जेई द्वारा सही कराई जा रही हैं। जिससे आज तीसरे दिन भी ग्रामीणों को न तो पानी मिल पाया और न ही पाइप लाइन जल्द सुधारने के कोई प्रयास शुरू किए गए। जिससे गांव वालों में खासा आक्रोश है। गांव के बाशिंदों ने डीएम से मांग की कि टूटी पाइप लाइन की मरम्मत शीघ्र कराई जाए, जिससे ग्रामवासियों को पानी मिल सके। ज्ञात हो कि बुधवार को गांव में पानी आपूर्ति के लिए डाली गई पाइप लाइन लीकेज सही करने के लिये उखड़ने से गांव में पानी का संकट हो गया है। पानी के लिए परेशान ग्रामीण टैंकरों से पानी लेकर काम चलाने को मजबूर हैं। तीन दिन बीत जाने के बाद भी जल निगम के जेई अपनी मनमानी करने में लगे है और इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं।शुक्रवार को भी गांव के लोगों ने पांच-पांच सौ रुपये देकर पानी के टैंकरों मंगवाए तो कई ग्रामीणों ने ट्रैक्टरों में पानी से भरे ड्रम रखकर कई किलोमीटर दूरी से पानी लाकर किसी तरह अपना काम चलाया। ग्रामीण का कहना है कि तीन दिन से नहाने धोने व पीने के पानी की समस्या बनी हुई है। विभाग इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा है।