• Thu. Feb 26th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

*महंगाई के खिलाफ सपाई महिलाओं का प्रदर्शन रिपोर्टर:- प्रदीप*

*महंगाई के खिलाफ सपाई महिलाओं का प्रदर्शन रिपोर्टर:- प्रदीप*

झांसी।। रसोई गैस सिलेंडर के लगातार बढ़ रहे दामों के विरोध में समाजवादी पार्टी ने पूर्व विधायक डॉ रश्मि आर्य के नेतृत्व में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने केंद्र व प्रदेश सरकार को गरीब विरोधी बताते हुए महंगाई पर काबू करने की मांग की।
कचहरी स्थित गांधी उद्यान में आयोजित धरने को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक ने कहा कि सरकार ने पहले गरीबों को सिलेंडर देकर लालच दिया अब उसके दाम बढाकर धोखा दिया जा रहा है। रसोई के सभी सामान महंगे कर दिए हैं जिससे आम आदमी परेशान है। चेतावनी दी गयी कि अगर सरकार ने महंगाई न घटाई तो महिलाएं सड़क पर उतरने को मजबूर होंगीं।

Jhansidarshan.in