• Fri. Feb 27th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

दवा की दुकान में आग लगने से 25 लाख रुपये से अधिक का हुआ नुकसान /रिपोर्ट–आर. के.द्विवेदी

By

Feb 13, 2021

दवा की दुकान में आग लगने से 25 लाख रुपये से अधिक का हुआ नुकसान

रिपोर्ट–आर. के.द्विवेदी

जालौन कोंच नगर में एक दवा की बड़ी दुकान में आग लग जाने से करीब 25 लाख रुपये से अधिक का नुकसान हो जाने की घटना सामने आयी है।घटना के मुताबिक नगर पालिका परिषद कार्यालय के आगे मुख्य मार्ग पर प्रतापचंद्र अग्रवाल पुत्र कृपाराम निवासी प्रताप नगर की दवा की बड़ी दुकान है जिसमें मध्य रात्रि में अचानक आग लग गयी और देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया।वहीं आग की ऊंची लपटें उठीं देख मोहल्लेवासियों ने घटना की सूचना प्रतापचंद्र सहित फायर सब स्टेशन को दी जिसके बाद दमकल कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर बमुश्किल आग पर काबू पाया तब तक दुकान में रखा लेपटॉप, एलसीडी सहित गोलक में रखी नगदी व दवाईयां जलकर खाक हो गयीं और दुकान में लगा लोहे का फर्नीचर फ्रेम ही खाली बचा रह गया।गनीमत रही कि आग से आसपास की दुकानें बच गयीं।पीड़ित दवा दुकानदार प्रतापचन्द्र ने कोतवाली पुलिस को लिखित प्रार्थना पत्र देकर कार्यवाही करने की मांग की है।

 

Jhansidarshan.in