• Thu. Feb 26th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

*स्वतंत्रता सेनानी के ग्राम सिमरधा में चल रहे दो दिवसीय विशाल दंगल प्रतियोगता का समापन विधायक जवाहर लाल राजपूत द्वारा किया गया।।*

*स्वतंत्रता सेनानी के ग्राम सिमरधा में चल रहे दो दिवसीय विशाल दंगल प्रतियोगता का समापन विधायक जवाहर लाल राजपूत द्वारा किया गया।।*

रिपोर्ट, ग्रामीण एडिटर, कृष्ण कुमार

गरौठा झांसी।। तहसील क्षेत्र अंतर्गत सेनानी ग्राम सिमरधा में शुक्रवार को अखिल भारतीय दो दिवसीय दंगल के आयोजन में आए हुए अंतर्जनपदीय पहलवानों ने जमकर दमखम दिखाया। वहीं दर्शकों ने कुश्तियों का आनंद लेते हुए हौसलाफजाई की सागर मेरठ एवं शैलू मथुरा के बीच हुए कांटे की टक्कर में सागर मेरठ ने जीत हासिल की दूसरे इनामी मुकाबले में चरण सिंह भरसूडा ने नंदकिशोर बांदा को हराकर फतह हासिल की इसी क्रम में बालमुकुंद गौंती एवं संदीप राणा जालौन के बीच रोमांचक मुकाबला बराबरी पर छूटा पुष्पेन्द्र कानपुर ने छोटू मऊ रानीपुर को हराया,कृष्णपाल औरैया ने गोपी फतेहपुर को, मेघराज मशगांव ने मोनू महोबा को, प्रीतम हरदोई ने रविन्द्र औरैया को अंकित कानपुर ने आकाश माशगांव को,विकाश भोपाल एवं प्रीतम लींगा,रवि इटावा एवं भूरे ढिकौली,सनी बांदा एवं बलदाऊ ढिकौली ये रोमांचक मुकाबले बराबरी पर रहे। वहीं आकर्षण का केन्द्र रही महिला कुश्ती में मेघा बनारस ने नेहा दिल्ली को पराजित किया। दंगल समापन के मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक जवाहर लाल राजपूत ने दंगल की सराहना की।

Jhansidarshan.in