• Thu. Feb 26th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

गुप्त नवरात्र पर भक्त कर रहे हैं विधिवत विधिविधान से नवदुर्गा मैया की पूजा

गुप्त नवरात्र पर भक्त कर रहे हैं विधिवत विधिविधान से नवदुर्गा मैया की पूजा

आज से प्रारम्भ हुई गुप्त नवदुर्गा पर देवी मैया के भक्त उन्हें प्रसन्न करने में लगे है। गुप्त नवरात्रि के बारे में बताते हुए ज्योतिषाचार्य व भगवताचार्य आचार्य विनय कृष्ण त्रिपाठी भैया जी ने बताया कि गुप्त नवरात्र के अवसर पर 9 दिन तक चलने वाले गुप्त नवरात्र पर्व में माता मैया के विभिन्न स्वरूपों की पूजा विधि विधान से की जाती है और उन्हें प्रसन्न करने के लिए विभिन्न साधनाएं भी की जाती है। गुप्त नवरात्रि में किसी भी सफलता के लिए विशेष उपाय भी किये जाते है। नवें दिन तक विधि विधान के साथ किसी विद्वान ब्राह्मण के परामर्श पर गुप्त नवरात्रि पर देवी मैया की पूजा अर्चना करने से निश्चित ही मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है।

रिपोर्ट-रविकांत द्विवेदी, जालौन, यूपी

Jhansidarshan.in