• Thu. Feb 26th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

*प्राचीन बरगद का पेड़ काटने की परमीशन न देने की लगाई गुहार : -रिपोर्ट-रविकांत द्विवेदी, जालौन*

*प्राचीन बरगद का पेड़ काटने की परमीशन न देने की लगाई गुहार : -रिपोर्ट-रविकांत द्विवेदी, जालौन*

कस्बा कोंच के मुहल्ला पटेल नगर बासियों ने पत्र देते हुए बरगद का पेड़ काटने की परमीशन न देने की गुहार लगाई है।
कोंच नगर के मोहल्ला पटेल नगर के निवासियों ने शुक्रवार को वन क्षेत्राधिकारी अंगद सिंह चंदेल को एक पत्र देते हुए कहा कि मुहल्ले में ही नाथूराम पुरोहित बालिका इंटर कालेज के सामने सार्वजनिक भूमि पर एक विशाल बट बृक्ष है। जिसका धार्मिक व आध्यात्मिक महत्व है और बट अमावस्या तथा अन्य हिन्दू त्यौहारों पर नगर की महिलाएं और पुरुष पूजन परिक्रमा आदि इस हरे भरे बृक्ष की करते हैं। कस्बा के निवासियों ने बताया कि उन्हें विश्वस्त सूत्रों से ज्ञात हुआ है कि हरे भरे बट बृक्ष को काटने की अनुमति डॉ वृजेश श्रीबास्तव ने आपके विभाग से चाही है जो बिधि बिरुद्ध है। श्याम बिहारी चौधरी, सौरभ पुरवार, बिजय कुमार, मुहम्मद सारिक, ऋतिक, सचिन और आशीष कुमार आदि ने वन क्षेत्राधिकारी से बट बृक्ष को कटने से बचाने एवं उसे सुरक्षित रखने की गुहार लगाई है।

Jhansidarshan.in