• Thu. Feb 26th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

ट्रैक्टर की टक्कर लगने से 65 वर्षीय व्यक्ति ही मौत हो गई । रिपोर्ट- यशपाल सिंह समथर

ट्रैक्टर की टक्कर लगने से 65 वर्षीय व्यक्ति ही मौत हो गई ।

रिपोर्ट- यशपाल सिंह समथर

समथर( झांसी) समथर कस्बा में मोंठ पंडोखर रोड पर काली  मंदिर के पास ट्रैक्टर की टक्कर लगने से 65 वर्षीय व्यक्ति ही मौत हो गई । धटना की जानकारी होने पर थाना प्रभारी अजय पाल सिंह ने घटनास्थल पर पहुंचकर ट्रैक्टर और चालक को पकड़ कर थाने भेज दिया एवं शव को पोस्टमार्टम के लिए कार्यवाही कर दी।  थाना समथर के ग्राम लोहागढ़ निवासी इंद्रभान में थाना में तहरीर देते हुए बताया कि उनके पिता भूरे पुत्र गप्पू समथर में मोहल्ला लंका पलंग का मैं अपने बहनोई लल्लूराम अहिरवार के यहां आए थे। दोपहर के लगभग 2:30 बजे बाथरूम करने के लिए जा रहे थे की पूर्व दिशा की ओर पेट्रोल पंप की तरफ से कालीचरण पुत्र मंसाराम निवासी ग्राम दतावली थाना समथर ने सोनालिका ट्रैक्टर को तेज गति व लापरवाही से चलाकर मेरे पिता भूरे को टक्कर मार दी टक्कर लगने से भूरे सड़क के किनारे गिर गये और मृत्यु हो गई ।पुलिस ने धारा 279,304, के अंतर्गत मामला दर्ज कर लिया है।

Jhansidarshan.in