पूंछ साप्ताहिक ज्ञान यज्ञ श्रीमद्भागवत कथा की निकली शोभायात्रा रिपोर्ट दयाशंकर साहू नरेन्द्र सविता
ग्रामीण एडीटर कृष्ण कुमार
झाँसी कस्बा पूंछ मातन मुहल्ला में आज से श्रीमद भागवत कथा आरम्भ के पूर्व नगर में शोभायात्रा निकाली गई जिसमें कस्बे के मातन मुहल्ला स्थान मातन मंदिर से बडेरा रोड होते हुए मण्डी बस स्टैंड से अष्टभुजी माता मंदिर से बापिस मातन मुहल्ला पहुंची यात्रा के दौरान अपने सिर पर पवित्र ग्रंथ को धारण किये कथा परीक्षत विजय यादव एवं पुजारियो द्वारा ग्राम के सभी मंदिर के देवी देवताओं को आमंत्रित किया साथ ही धर्मध्वजा एवं सिरो पर मंगल कलश को धारण किये महिलाओ ने यात्रा को शोभायमान बनाया यात्रा के समापन के उपरांत कथा बाचक हाकिम शास्त्री द्वारा कथा स्तुति एवं महात्मन के साथ कथा का आरम्भ किया। इस दौरान ग्राम के सम्भ्रांत लोगो के साथ स्त्री पुरुष मौजूद रहे।