• Thu. Feb 26th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

*बंदूक एवं तमंचे की बटों से मारपीट करने व जान से मारने की नीयत से किया फायर हुआ मुकद्दमा दर्ज!!रिपोर्ट, कृष्ण कुमार*

*बंदूक एवं तमंचे की बटों से मारपीट करने व जान से मारने की नीयत से किया फायर हुआ मुकद्दमा दर्ज!!रिपोर्ट, कृष्ण कुमार*

गरौठा झांसी।। तहसील गरौठा क्षेत्रांतर्गत ग्राम सिमरधा निवासी कालका प्रसाद पुत्र लालाराम ने दिनांक 11/2/2021 को कोतवाली गरौठा में तहरीर देते हुए बताया कि ग्राम के ही निवासी दशरथ पुत्र अज्ञात ने मुझे ग्राम सिमरधा में चल रहे मेले में बुलाया। जिस पर मैं अपने भाई भारत सिंह के साथ रात्रि 10:30 पर मेला ग्राउंड में पहुंच गया।
तभी वहां पहले से ही घात लगाए बैठे दशरथ, नीतू एवं नरोत्तम पुरानी रंजिश को लेकर गाली गलौज करने लगे मेरे द्वारा गाली-गलौज का विरोध करने पर उन्होंने जान से मारने की नियत से फायर कर दिया। जिससे हम दोनों लोग जमीन पर गिर पड़े तभी उक्त तीनों लोगों ने डबल बैरल बंदूक एवं तमंचे की बटों से मेरे साथ मारपीट करने लगे शोर सुनकर परिवारजनों के आ जाने से जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। घटना की जानकारी मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन इससे पहले ही आरोपी भाग गए पुलिस द्वारा आरोपियों की खोजबीन की जा रही है। पुलिस ने पीड़ित कालका प्रसाद की तहरीर पर उक्त तीनों लोगों के विरुद्ध धारा 307,323, 504,506 के तहत मुकदमा पंजीकृत कर लिया।

Jhansidarshan.in