• Fri. Feb 27th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

पैरोल पर आया कैदी हो गया था नौ दो ग्यारह, कैलिया पुलिस ने पकड़ा :-रिपोर्ट-रविकांत द्विवेदी, जालौन

By

Feb 12, 2021

पैरोल पर आया कैदी हो गया था नौ दो ग्यारह, कैलिया पुलिस ने पकड़ा :-रिपोर्ट-रविकांत द्विवेदी, जालौन

कोविड-19 महामारी के समय जिला कारागार उरई से रिहा किया गया एक कैदी नौ दो ग्यारह हो गया था। पैरोल समाप्त होने के बाद भी यह वापस जेल नहीं पहुंचा लेकिन आखिरकार आज इस कैदी को थाना कैलिया पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस अधीक्षक जालौन डॉ. यशवीर सिंह व क्षेत्राधिकारी कोंच राहुल शर्मा के निर्देशन पर प्रभारी निरीक्षक कैलिया महेश कुमार मय हमराही उपनिरीक्षक मुकेश कुमार, कांस्टेबल ऋषि सिंह, का. सत्येंद्र सिंह ने कोविड-19 महामारी के समय जिला कारागार उरई से रिहा किया गया अभियुक्त मोहन पुत्र लल्लू सिंह कौरव निवासी सलैया थाना कैलिया जिला जालौन पैरोल पर आया था, यह कैदी पैरोल समाप्त होने पर वापस जेल नहीं गया। जिस पर कई बार सूचित किया लेकिन हाजिर नहीं हुआ। जिसे आज सलैया बॉर्डर से गिरफ्तार जिला कारागार उरई भेजा दिया गया है।

Jhansidarshan.in