• Thu. Feb 26th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

*कृषि यंत्र में काम कर रहे व्यक्ति की लोहे का टुकड़ा लगने से हुई मौत-*

 

*कृषि यंत्र में काम कर रहे व्यक्ति की लोहे का टुकड़ा लगने से हुई मौत-*

जनपद झांसी के समथर थाना क्षेत्र में कृषि यंत्र में काम कर रहे युवक की लोहे के टुकड़ा लगने से हुई मौत सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा

समथर थाना क्षेत्र के ग्राम बहादुर पुर में मिस्त्री बलवीर और उसका साथी सत्यपाल दोनो ग्राम जिला-शाहजहॉपुर के निवासी है । दोनो कृषि यंत्र (हार्वेस्टर) में काम कर रहे थे उसी समय हतौडे से लौहे का पतला टुक़डा टूट कर मिस्त्री बलवीर के सीने में जा लगा जिससे उसके सीने से खून निकलने लगा जब लोगो ने खून निकलते देखा तो मिस्त्री बलवीर को समुदाय स्वास्थ्य केंद्र मैं भर्ती कराया जहां डॉक्टरों के द्वारा मृत घोषित कर दिया सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा

वही क्षेत्राधिकारी मोठ डॉ प्रदीप कुमार के द्वारा बताया गया कि समथर थाना क्षेत्र के ग्राम बहादुरपुर में शाहजहांपुर से आए हुए मिस्त्री और लेबर कृषि यंत्र मैं काम कर रहे थे हथोड़े की चोट मारते समय लोहे का टुकड़ा बलवीर पुत्र प्रीतम सिंह जिला शाहजहांपुर के सीने में लगने से घायल हो गए तत्काल ग्राम वासियों ने चिकित्सा के लिए ले जाया गया जहां मृत्यु हो गई पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया है आगे की कार्रवाई पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद होगी।

Jhansidarshan.in