• Thu. Feb 26th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

*तहसील क्षेत्रांतर्गत ग्राम सिमरधा में किसान माघ मेला एवं विशाल दंगल का शुभारंभ साथ ही किया गया पत्रकारों का सम्मान -*

*तहसील क्षेत्रांतर्गत ग्राम सिमरधा में किसान माघ मेला एवं विशाल दंगल का शुभारंभ साथ ही किया गया पत्रकारों का सम्मान -*

रिपोर्ट, ग्रामीण एडिटर कृष्ण कुमार

गरौठा झांसी।। आज दिनांक 11/02/2021 को तहसील क्षेत्र अंतर्गत स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के ग्राम सिमरधा मैं प्रतिवर्ष की भांति वार्षिक किसान माघ मेला एवं दंगल का शुभारंभ देवेश पालीवाल चेयरमैन गुरसराय एवं श्रीमती रेखा के पी तिवारी प्रदेश महामंत्री के मुख्य आतिथ्य मैं किया गया। इस कार्यक्रम में बद्रीप्रसाद त्रिपाठी जिला महामंत्री एवं लोकेंद्र सिंह प्रधान झांकरी विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। माघ मेला शुभारंभ के उपरांत तहसील गरौठा व ग्रामीण क्षेत्र के समस्त पत्रकार बंधुओं का जिन्होंने अपनी जान जोखिम में डालकर कोरोना काल में लगातार खबरें प्रकाशित की और लोगों तक खबरें पहुंचाई। केपी तिवारी एवं सुनील तिवारी ग्राम प्रधान द्वारा देश के चौथे स्तंभ का माल्यार्पण कर पेन डायरी व शाल भेंटकर सम्मान किया गया! वहीं विशाल दंगल आए हुए क्षेत्रीय एवं अन्य शहरों के पहलवानों ने अपने अपने अंदाज में हुनर दिखाते हुए दर्शकों का मन मोह लिया।

Jhansidarshan.in