*हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से संविदा कर्मी लाइनमैन की मौत, विधुत विभाग पर लापरवाही का आरोप*
रिपोर्ट–आर.के.द्विवेदी
मो.–9415924024
जालौन के मुख्यालय उरई में हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से संविदा कर्मी लाइनमैन की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जानकारी लेते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वही म्रतक के परिजनों ने विधुत विभाग के अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप लगाया है। मामला उरई कोतवाली क्षेत्र के कालपी रोड का है। जहां बीती रात हाईटेंशन लाइन में हुए फाल्ट को ठीक करने संविदा लाइनमैन सीताराम ठीक करने पहुंचा था। काम करते समय वह अचानक हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया। जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गया। हादसे के बाद इकट्ठे हुए स्थानीय लोगों ने गंभीर हालत में उसे उठाकर उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां पर जांच पड़ताल के बाद चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं म्रतक के परिजनों ने विधुत विभाग के अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए बताया कि जब लाइनमैन लाइन ठीक कर रहा था इसी दौरान विधुत सप्लाई शुरू कर दी गई। जिससे उसे करंट लग गया और उसकी मौत हो गई।