*मेडिकल कालेज में एम्बुलेंस ड्राइवर की मारपीट, हंगामा रिपोर्ट :- प्रदीप*
महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कालेज में उस वक्त हंगामा हो गया जब जालौन के 108 एम्बुलेंस के ड्राइवर से कर्मचारियों ने मारपीट कर दी। मारपीट के आरोप में दो आउट सोर्स कर्मचारियों पर कार्यवाही की गई है। लेकिन 108 एम्बुलेंस यूनियन ने जूनियर डॉक्टर्स पर भी कार्यवाही की मांग की है।
बताया गया कि एक मरीज को जालौन जिला अस्पताल से झांसी रेफर किया गया था। 108 एम्बुलेंस चालक अजय कुमार उसे लेकर मेडिकल कालेज पहुँचा। तभी किसी बात को लेकर विवाद हो गया। मेडिकल कालेज स्टॉफ ने ड्राइवर की मारपीट कर दी। इसकी खबर 108 एम्बुलेंस यूनियन के कर्मचारियों को मिली तो आक्रोश फैल गया और बड़ी तादाद में कर्मचारी मेडिकल कालेज पहुँच गए। मारपीट के शिकार ड्राइवर ने आरोप लगाया कि कुछ जूनियर डॉक्टर्स ने भी उसके साथ मारपीट की , इसलिए उन पर भी कार्यवाही की जाए।