• Mon. Apr 6th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

*-गरौठा में जमकर फल फूल रहा खनन का कारोबार बेधड़क दौड़ रहे ओवरलोड डंपर-* रिपोर्ट, ग्रामीण एडिटर कृष्ण कुमार Mob.7607175038

*-गरौठा में जमकर फल फूल रहा खनन का कारोबार बेधड़क दौड़ रहे ओवरलोड डंपर-*

रिपोर्ट, ग्रामीण एडिटर कृष्ण कुमार

Mob.7607175038

गरौठा झांसी।। तहसील गरौठा के अंतर्गत का है जहां पर धड़ल्ले से ओवरलोड डंपर फर्राटा भरते हुए नजर आते हैं डंपर में साफ दिखाई दे रहा है कि किस तरीके से साइड में पटिया लगा कर ओवरलोड गिट्टी भरकर एक जगह से दूसरी जगह भेजी जाती है क्योंकि गरौठा क्षेत्र से झांसी आरटीओ यानी जिला मुख्यालय की दूरी लगभग 80 किलोमीटर है जिसका ट्रक एवं डंपर पूरा पूरा फायदा उठाते हैं!
अगर तहसील मुख्यालय में रहने वाले अधिकारियों की बात की जायद तो इनको केवल एक ही काम नहीं है और खनन/ ओवर लोडिंग करने वाले लोगों के हाथ इतने लंबे हैं की तहसील मुख्यालय के अधिकारियों को भी शायद देख कर अनदेखा करना पड़ता हो मंगलवार को हद हो गई जब बीच बाजार यानी हॉट के मैदान ( सब्जी मंडी) में ओवरलोड डंपर घुस गया और रास्ता ना होने के कारण ने वही बीच सब्जी मंडी खड़ा कर दिया गया! जहां एक ओर गरौठा के प्रशासनिक अधिकारी सब्जी मंडी को सड़क से हटवा कर मंडी के सामने खुले मैदान में लगवा रहे हैं वही सब्जी मंडी में ओवरलोड डंपर का दाखिल होना किसी बड़ी घटना को न्योता देने से कम नही है !

Jhansidarshan.in