*ग्राम अंडा में मत्स्य पालन केंद का निरीक्षण करने आये संयुक्त निदेशक :-रिपोर्ट-रविकांत द्विवेदी, जालौन*
*इजरायल ऒर इंडोनेशिया की तर्ज पर कार्य कर ने की दी जानकारी*
*कोंच(जालौन)* तहसील के ग्राम अंडा में जो विदेशी तकनीकी इजरायल और इंडोने शिया की तर्ज पर मत्स्य पालन प्रशिक्षण अनुसंधान केंद का निरीक्षण करने मत्स्य विभाग लखनऊ के संयुक्त निदेशक सजंय शुक्ला ने इस मत्स्य विभाग से जुड़े किसानों को जानकारी दी है कि इस व्यसाय को करने से किसानों को बहुत फायदे है इससे किसानो की आय दो गुनी हो सकती है प्रधानमंत्री मत्स्य सम्पदा व बायो फ्लॉक तकनीकी पर जोर देते हुए कहा कि इस प्रोजेक्ट के लगाने आय बढ़ जायेगी अब बुंदेलखंड में हो रही है इंडो इसराइल तकनीक से मछली पालन से कम लागत में अधिक मुनाफा कमाया जा सकता है इस आधुनिक तकनीक के माध्यम से एक बार पचास हजार रुपए की लागत लगाने के बाद सात साल तक लगातार किया जा सकेगा लाखों रुपए का फायदा इस व्यवसाय से होगा देशी विदेशी नस्ल की मछलियों का उत्पादन कर बुंदेलखंड के लोगों को प्रगति की नई राह दिखाई जा रही है इस तकनीक से मछली पालन करने से बुंदेलखंड में होनेवाला पलायन रुक सकता है जनपद जालौन के लोगों के लिए नई रोजगार क्रांति साबित हो सकती है इंडो इसराइल तकनीक से किया जाने वाला मछ्ली पालन बहुत फायदेमंद हो सकता है इस व्यसाय में सरकार ने भी छूट देने का निर्णय लिया है किसानों को इस मे काफी छूट मिल सकती है इस आयोजन के आयोजक कमल निरजंन ने आये हुये लोगो का स्वागत किया इस दौरान गांव के कई लोग मौजूद रहे।