झांसी दर्शन नीरज साहू l
निरंतर एसएसपी झांसी दिनेश कुमार प्रभु के प्रयास से और उनके नेतृत्व में टीम निरंतर काम कर रही है l
वहीं पुलिस अधीक्षक विवेक त्रिपाठी एवं क्षेत्राधिकारी राजेश सिंह के नेतृत्व में निरंतर खुलासे देखे जा सकते हैं l पुलिस के कार्य आम जनमानस में चर्चा का विषय है वही आम जनमानस का मनोबल सदैव ऊंचा रहे इसके लिए झांसी पुलिस की टीम उत्कृष्ट कार्य कर रही हैं l
झाँसी l इसी क्रम में बताया गया है कि पुलिस ने मोबाइल चोरी करने वाले चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया l जिनके पास से पुलिस ने 9 मोबाइल बरामद किए और एक मोटरसाइकिल एक स्कूटी एक्टिवा भी पुलिस ने बरामद की l
निरंतर मोबाइल फोन चोरी एवं छीना झपटी की घटनाएं बढ़ती जा रही थी इसी को लेकर पुलिस सक्रियता से चेकिंग अभियान कर रही थी वही सूत्रों द्वारा जानकारी पर चौकी प्रभारी विश्वविद्यालय परमिंदर सिंह, चौकी गल्ला मंडी जितेंद्र सिंह तक्खर, चौकी प्रभारी मेडिकल शिवकुमार अपने हम रहियो के साथ थाना क्षेत्र में भ्रमण कर रहे थे खास सूचना पर केमासिन मंदिर के पास बनी सीढ़ियों से चार अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया जिनके नाम उदय विश्वकर्मा पुत्र हरिश्चंद्र विश्वकर्मा गणेश मडिया उम्र 19 वर्ष, जीवन अग्रवाल पुत्र अनिल कुमार अग्रवाल गुदरी बाजार 20 वर्ष, तालिब खान पुत्र फरीद खान लक्ष्मी गेट अंदर 21 वर्ष, अनिल अहिरवार पुत्र दशरथ ग्राम चंदवारी टहरोली जनपद झांसी उम्र 22 वर्ष वर्तमान पता देव लाल चौबे का अखाड़ा सभी अभियुक्त कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत वर्तमान समय में रह रहे हैं l पुलिस ने जमा तलाशी में विभिन्न कंपनियों के 9 मोबाइल फोन बरामद किए गिरफ्तार करने वाली टीमों में मुख्य रूप से अजय कुमार प्रभारी निरीक्षक थाना नवाबाद, उपनिरीक्षक राजेश पाल, परमेंद्र कुमार, जितेंद्र तक्खर, शिवकुमार, प्रेम सागर, हेड कांस्टेबल कलीम, कांस्टेबल धारा सिंह, आकाश सिंह, पंकज कुमार मुख्य रूप से मौजूद रहे पुलिस ने विभिन्न धाराओं में चालन कर आरोपियों को जेल भेजा
[झांसी दर्शन नीरज साहू: