• Thu. Jan 29th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

*भाजपा की बैठक में आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा हुई तय :-रिपोर्ट-रविकांत द्विवेदी, जालौन*

*भाजपा की बैठक में आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा हुई तय :-रिपोर्ट-रविकांत द्विवेदी, जालौन*

भारतीय जनता पार्टी कोंच नगर की एक आवश्यक बैठक कार्यालय मार्कण्डेयश्वर तिराहा पर नगर अध्यक्ष सुनील लोहिया की अध्यक्षता एवं मण्डल प्रभारी/जिलाउपाध्यक्ष रेखा वर्मा के मुख्य आतिथ्य में सम्पन्न हुई। मंचस्थ अतिथियों ने भाजपा के पितृ पुरुषों के चित्रों पर माल्यार्पण एवं श्रद्धासुमन अर्पित कर बैठक का शुभारंभ किया। बैठक में आगामी कार्यक्रमों की विस्तृत चर्चा की गई। जिसके तहत भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में पेश सर्वस्पर्शी, समावेशी एवम आत्मनिर्भर भारत का निर्माण करने बाले बजट के लिए धन्यवाद ज्ञापित करने हेतु विविध क्षेत्रों में संगोष्ठियों को आयोजित करने हेतु महामंत्री ओपी कुशवाहा को संयोजक नामित किया गया। आगामी 11 फरवरी 2021 को पंडित दीनदयाल उपाध्याय के बलिदान दिवस को समर्पण दिवस के रूप में भव्य तरीके से गहोई धर्मशाला में अपरान्ह 03 बजे से आयोजित करने का निर्णय लिया गया। उक्त समर्पण दिवस कार्यक्रम का संयोजक अनिल अग्रवाल नगर उपाध्यक्ष को नामित किया गया।बैठक को सम्बोधित करते हुए मण्डल प्रभारी/जिलाउपाध्यक्ष रेखा वर्मा ने कहा कि शीर्ष नेतृत्व द्वारा जो कार्यक्रम आहूत किये गए है,हम सभी को पूर्ण निष्ठा एवम मनोयोग से उन्हें सम्पन्न करना है। अध्यक्षीय उद्बोधन में नगर अध्यक्ष सुनील लोहिया ने कहा कि सभी कार्यकर्ता प्राण पण से उक्त कार्यक्रमो को सफल बनाकर ,संगठन को नित नई उचाईयो पर पहुचाने का पूर्ण प्रयास करे। बैठक का संचालन नगर महामंत्री आशुतोष मिश्रा ने किया वहीं आभार महामंत्री ओ पी कुशवाहा ने व्यक्त किया। बैठक में नगर उपाध्यक्ष अनिल अग्रवाल, दीपक मिश्रा एड., कृष्णा झा सभासद, नगर मंत्री प्रदीप वर्मा, मीडिया प्रभारी ऋतुराज प्रजापति, सेक्टर संयोजक श्याम विहारी गुप्ता, मनोज कुशवाहा, युवा मोर्चा अध्यक्ष रविकांत कुशवाहा, पिछड़ा मोर्चा अध्यक्ष नरेंद्र विश्वकर्मा, अनुसूचित मोर्चा अध्यक्ष पंकज वर्मा, अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष जमील खान,सौरभ पुरवार आदि कार्यकर्ता प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

Jhansidarshan.in