निरंतर झांसी के एसएसपी अपराधियों के विरुद्ध अभियान चलाए हुए हैं l उनके निर्देशन में एवं पुलिस अधीक्षक विवेक त्रिपाठी के निर्देश में क्षेत्राधिकारी सदर हिमांशु गौरव की सर्वेक्षण में पुलिस को निरंतर सफलता प्राप्त हो रही है और इसी क्रम में रक्सा थाना क्षेत्र से 3 गैंगस्टर के आरोपियों को गिरफ्तार किया गया ।
झांसी l रक्सा थाना प्रभारी अमित गंगवार क्षेत्र में चल रहे वांछित अपराधियों की तलाश में छापेमारी निरंतर कर रहे हैं और इसी क्रम में गैंगस्टर एक्ट में नामित अभियुक्त गणों की गिरफ्तारी हेतु अमित गंगवार की टीम को सफलता हासिल हुई जिसमें गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों के नाम लखपत पुत्र गोसाई यादव उम्र करीब 49 वर्ष, जबर सिंह पुत्र चेनू उम्र करीब 40 वर्ष, योगेश पुत्र मुकंद सिंह उम्र करीब 26 वर्ष निवासी गण ग्राम सिमरा थाना रक्सा जिला झांसी बताया गया l पुलिस ने सिमरा तिगेला अंबा बाई रोड वा सिमरा नहर के पुल से गिरफ्तार किया गया l
गिरफ्तार करने वाली टीम में थाना प्रभारी अमित गंगवार, उ. नि. दिनेश कुमार तोमर, सोमेश कुमार, हेड कांस्टेबल देवेंद्र कुमार, कांस्टेबल शैलेंद्र चौधरी, अमित कुमार मौजूद रहे