• Thu. Feb 26th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

रक्सा पुलिस की सफलता,रक्सा पुलिस द्वारा शातिर गांजा तस्कर 750 ग्राम अवैध गांजा के साथ गिरफ्तार

By

Feb 4, 2021

पुलिस की सफलता,रक्सा पुलिस द्वारा शातिर गांजा तस्कर 750 ग्राम अवैध गांजा के साथ गिरफ्तार

झांसी l जनपद में निरंतर अपराधियों पर कड़ी कार्यवाही को हर स्तर पर पुलिस की सक्रियता देखी जा रही है इसी क्रम में बताया गया है कि, एसएसपी के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक विवेक त्रिपाठी के नेतृत्व में क्षेत्राधिकारी हिमांशु गौरव के निकट पर्यवेक्षण में रक्सा थाना क्षेत्र के अंतर्गत हाइटेक सिटी से एक शातिर गांजा तस्कर को गाजा के गिरफ्तार किया गया पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया l

झांसी l थाना रक्सा मैं तैनात उ नि सोमेश कुमार अपनी टीम के साथ रक्षा पुनावली पर तैनात थे l उनके खास मुखबिर ने सूचना दी की हाइटेक सिटी के गेट से एक व्यक्ति मोटर साइकिल पर सवार होकर निकल रहा है जिसके पास नाजायज बस्तु है l मुखबिर खास की सूचना को सच मानकर मौके पर बताए गए स्थान हाईटेक सिटी गेट के पास पहुंचे और छुपकर इंतजार करने लगे थोड़ी देर बाद मोटरसाइकिल पर सवार एक व्यक्ति आता हुआ दिखाई दिया जिसे घेराबंदी कर पकड़ लिया गया पकड़े गए व्यक्ति का नाम सूर्य प्रताप सिंह पुत्र श्री वीरेंद्र प्रताप सिंह निवासी ग्राम गुमनावारा थाना नवाबाद झांसी उम्र करीब 45 वर्ष बताया गया l तलाशी में पकड़े गए व्यक्ति के पास से 750 ग्राम गांजा बरामद किया गया l जब आरोपी से वाहन के कागजात मांगे गए तो वह नहीं बता सका वाहन का नंबर है यूपी 93 ए वाई 5433 हीरो एचएफ डीलक्स l वही गिरफ्तार करने वाली टीम में कांस्टेबल आनंद भान, शैलेंद्र कुमार, शैलेंद्र चौधरी, हेड कांस्टेबल देवेंद्र सिंह का विशेष सहयोग रहा ।

Jhansidarshan.in