महामहिम राज्यपाल उ0प्र0 शासन महोदया के आगमन पर सुरक्षा व्यवस्था में लगे अधि0/कर्म0 गण को ब्रीफ किया गया
झाँसी l कल दिनाँक 05.02.2021 को महामहिम राज्यपाल उ0प्र0 शासन महोदया के आगमन के दृष्टिगत पुलिस महानिरीक्षक झाँसी परिक्षेत्र झाँसी सुभाष सिंह बघेल,जिलाधिकारी झाँसी आंद्रा वामसी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक झाँसी दिनेश कुमार पी0 की अध्यक्षता में, बुंदेलखण्ड विश्वविद्यालय सभागार में सुरक्षा व्यवस्था में लगे समस्त अधिकारी/कर्मचारी गण को ब्रीफ किया गया।
ब्रीफिंग के दौरान सीडीओ, पुलिस अधीक्षक नगर, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, ड्यूटी में लगे समस्त क्षेत्राधिकारी गण सहित पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी/कर्मचारी गण मौजूद रहे ।