• Tue. Jan 27th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

*झांसी में महिलाओं ने निकाली बाइक रैली, बताये यातायात नियम रिपोर्ट : प्रदीप*

*झांसी में महिलाओं ने निकाली बाइक रैली, बताये यातायात नियम रिपोर्ट : प्रदीप*

ग्रामीण आदित्य कृष्ण कुमार

सड़क पर होने वाली दुघर्टनाओं पर अकुंश लगाने के लिए आज झांसी में महिलाओं ने यातायात नियमों का पालन करते हुए बाइक रैली निकाली।
जिसमें महिलाओं ने हेलमेट पहनकर दो पहिया वाहनों को चलाया और वाहन चालकों को संदेश दिया कि वह नियमों का हमेशा पालन करें।
बताते चलें कि झांसी समेत पूरे प्रदेश में यातायात माह चल रहा है। जिसमें विभिन्न समाजेसवी संस्थायें यातायात नियमों के बारे में वाहन चालकों को जागरुक करने का प्रयास कर रही हैं।
आज झांसी में दर्जनों महिलायें एकजुट हुई और उन्होंने हेलमेट पहनकर दो पहिया वाहन चलाए।
साथ ही क्षेत्रवासियों को संदेश दिया कि जब महिलाये हेलमेट पहनकर दो पहिया वाहन चला सकती है तो पुरुष क्यों नहीं।
हेलमेट हमें सुरक्षित बनाता है। साथ ही सड़क पर होने वाली दुघर्टनाओं को रोका जा सकता है।

Jhansidarshan.in