• Thu. Feb 26th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

श्रीमद् भागवत कथा पुराण के समापन के उपरांत कन्या भोज एवं कथावाचक की अश्रुपूरित विदाई,रिपोर्ट,दया शंकर साहू,नरेंद्र सविता

By

Feb 3, 2021

श्रीमद् भागवत कथा पुराण के समापन के उपरांत कन्या भोज एवं कथावाचक की अश्रुपूरित विदाई रिपोर्ट दया शंकर साहू नरेंद्र सविता

ग्रामीण एडिटर कृष्ण कुमार

झांसी के कस्बा पूछ के समीपस्थ ग्राम ग्यारई में साप्ताहिक ज्ञान यज्ञ श्रीमद् भागवत कथा पुराण के समापन के बाद आज आयोजक कमेटी द्वारा स्थानीय व क्षेत्रीय ग्राम के छोटी-छोटी कन्याओं एवं स्त्री पुरुषों को भंडारे का प्रसाद ग्रहण कराया। ग्राम में राजपूत समाज के तत्वाधान में संपन्न हुई श्रीमद् भागवत कथा के अंतिम दिवस विशाल हवन पूर्णाहुति के बाद ही भंडारे का शुभारंभ हुआ जिसमें करीब तीन हजार लोगों ने भगवान का प्रसाद ग्रहण किया साथ ही कथावाचक साध्वी राधिका शास्त्री को विभिन्न वस्तुएं प्रदान कर अश्रुपूरित विदाई दी गई जिसमें ग्रामीणों ने बताया कि 7 दिन के भागवत सत्संग में साध्वी राधिका शास्त्री द्वारा जीवन का मूल एवं सही उपयोग के साथ ही धर्म अधर्म न्याय अन्याय के बारे में विस्तृत रूप से बताया गया इस दौरान
श्री बाल संत मुनि उदासीन निर्वाण सहित कथा पारीक्षत आरती नंन्दराम सहित भगवान सिंह, विनोद, मुकेश, स्वरूप सिंह, सुनील, राघवेन्द्र, नरोत्तम, दिलीप, रामू, मानवेन्द्र धर्मेन्द्र, अरविंद
जीतू, बबलू, दीपक, राहुल, दीपेन्द्र, उदय
रामलखन, पवन, अमन, अंकित, सिद्धार्थ, आदि मौजूद रहे।

Jhansidarshan.in