27 बीघा खेत पानी से हुआ जलमग्न पकने पर आई फसल मैं हुआ नुकसान जिम्मेवार कौन रिपोर्ट दया शंकर साहू नरेंद्र सविता
ग्रामीण एडिटर कृष्ण कुमार
झांसी के कस्बा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम सिकंदरा से चितगुवा मार्ग रेलवे गेट नंबर 155 के समीप स्थित ग्राम सिकंदरा के एक किसान सिया माते के खेत में रात्रि के समय रेलवे लाइन के समीप से निकले गूल में जेसीबी की मदद से कटाव बना कर गुल में बह रहा पानी को खेत में निकाल दिया गया जिसके चलते करीब 27 जिला की मेड जिसमें किसान द्वारा मटर की फसल बोई गई थी पूरी तरह से जलमग्न हो गई सुबह खेत पर पहुंचे किसान ने जब खेत को देखा तो अपनी छाती पीटने लगा तभी मौके पर उपस्थित ग्राम प्रधान राम राजा राजपूत द्वारा एसडीएम मोंठ अतुल कुमार से संपर्क कर समस्या से अवगत कराया एस डी एम मोंठ के आदेश पर पुनः जेसीबी मशीन के सहायता से खेत से पानी निकालने का प्रयास किया गया जिसे किसान द्वारा नाकाफी बताया गया है किसान के पुत्र अवधेश कुमार द्वारा मोंठ तहसील समाधान दिवस में प्रार्थना पत्र देते हुए जल भराव से हुए नुकसान की भरपाई के लिए साशन से मांग की है। ज्ञात हैं कि रेलवे लाइन के समीप पुलियों के निर्माण के लिए विभाग कही से भी पानी को बंद कर देता है जिसके चलते रेलवे लाइन के समीप बाले किसान समस्या से जूझ रहे हैं।