*गणेश चतुर्थी पर लगेगा गणेश मन्दिर(गढ़ी) पर मेला :-रिपोर्ट-रविकांत द्विवेदी, जालौन*
कोंच:-गणेश चतुर्थी पर हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी माघ गणेश चतुर्थी का मेला लगेगा। आयोजित कार्यक्रम बड़े ही धूमधाम के साथ कोंच नगर के प्राचीन गणेश मंदिर गढ़ी पर कल 31 जनवरी दिन रविवार को मनाया जाएगा। जिसमें कोंच नगर के श्रद्धालु महिलाएं व पुरूष मंदिर पर पहुँच कर गणेश जी के दर्शन कर अपने जीवन को धन्य बनाएंगे। वहीं मन्दिर में भी आज पूरे दिन साफ सफाई, रंगाई पुताई व विद्युत व्यवस्था के लिए श्रद्धालु बड़े ही भक्तिभाव से जुटे रहे।