*कलेक्ट्रेट गांधी सभागार में कांग्रेसियों ने गांधी जी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि देकर किया याद रिपोर्ट:- प्रदीप*
झांसी के कलेक्ट्रेट सभागार स्थित गांधी उद्यान में कांग्रेसियों ने गांधी जी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि देकर याद किया। शहर अध्यक्ष अरविंद वशिष्ठ ने बताया कि आज गांधी जी की पुण्यतिथि है और आज ही के दिन एक देशद्रोही ने गांधी जी की गोली मारकर हत्या कर दी थी। गांधीजी का सपना था कि देश पूंजीपतियों का गुलाम न हो और कांग्रेस ने 70 सालों तक गांधी जी की विचारधारा को जीवित रखा। और सत्ता पर पूंजी पतियों का एकाधिकार नहीं हो पाया। लेकिन बड़े दुर्भाग्य के साथ कहना पड़ रहा है आज मौजूदा सरकार पूंजीपतियों के हाथ की कठपुतली बनी है। दिल्ली में जो किसान आंदोलन चल रहा है उसके पीछे की वजह तीन काले कानून है। जो सरकार ने आनन-फानन में लागू करा दिए। जिसका लाभ पूंजी पतियों को मिलना है। उसी को लेकर सरकार अपनी जिद पर अड़ी है। और किसानों की आंदोलन को तोड़ने का प्रयास कर रही है। इस सरकार में युवा परेशान है किसान परेशान है देश का हर वर्ग परेशान है। जिसपर वह मांग करते हैं कि नैतिकता के आधार पर सरकार को अपना इस्तीफा देना चाहिए।