*एसपी ग्रामीण ने किया कोतवाली का निरीक्षण व्यवस्थाएं दुरुस्त पाए जाने एवं कोतवाली प्रभारी की कार्य शैली पर !!रिपोर्ट, कृष्ण कुमार!!*
गरौठा झांसी।। आज एसपी ग्रामीण नेपाल सिंह ने कोतवाली गरौठा अंतर्गत ग्राम भदरवारा एवं ग्राम पसौरा में चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनी। और ग्रामीणों को उनकी समस्याएं निपटाने का आश्वासन दिया। इसके बाद कोतवाली पहुंचकर कर उन्होंने कोतवाली में रखे रजिस्टरों का बारीकी से निरीक्षण किया। इसके साथ ही मैस बैरक कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए की गई व्यवस्था एवं महिला हेल्प डेस्क के साथ ही साफ सफाई का जायजा लिया। उन्होंने पुलिसकर्मियों से थाने में शिकायत लेकर आने वाले फरियादियों से सुचितापूर्ण व्यवहार करने के साथ ही फरियादियों को किसी भी प्रकार की समस्या ना हो इसके लिए विशेष तौर पर निर्देशित किया। जिससे जनता को लगना चाहिए कि उनको न्याय मिले। कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को कतई ना बक्शा जाए उनके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्यवाही की जाए। एवं आने वाले ग्राम प्रधानों के चुनाव को लेकर ग्रामों में लड़ाई झगड़ा ना हो इसके लिए पुलिस को सतर्क रहने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान एसपी ग्रामीण ने कोतवाली में सभी व्यवस्थाएं समुचित रूप से दुरुस्त पाईं। वहीं एसपी ग्रामीण नेपाल सिंह कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सभाजीत मिश्रा के कार्य से संतुष्ट नजर आए। इस दौरान ककरबई थाना इंचार्ज नरेंद्र प्रताप गौतम, एसआई राजेश सिंह यादव, एसआई रामेंद्र सिंह सहित समस्त कोतवाली स्टाफ मौजूद रहा।