• Tue. Apr 7th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

*क्षेत्रीय विधायक जवाहरलाल राजपूत ने चौपाल लगाकर सुनी लोगों की समस्याएं:रिपोर्ट, कृष्ण कुमार:*

*क्षेत्रीय विधायक जवाहरलाल राजपूत ने चौपाल लगाकर सुनी लोगों की समस्याएं:रिपोर्ट, कृष्ण कुमार:*

गरौठा झांसी।। आज तहसील प्रांगण गरौठा में क्षेत्रीय विधायक गरौठा जवाहर लाल राजपूत ने चौपाल लगाकर लोगों की समस्याएं सुनी चौपाल में आए हुए लोगों ने वृद्धा पेंशन विधवा पेंशन राशन कार्ड पानी की समस्या सहित तमाम प्रकार की समस्याओं के बारे में अवगत कराया। जिसमें विधायक ने लोगों से चर्चा करते हुए उनकी समस्याएं सुनी कुछ समस्याओं का मौके पर निराकरण किया गया।
वहीं कुछ समस्या का जल्द निस्तारण करने का आश्वासन दिया। वही विधायक जवाहर लाल राजपूत ने चौपाल में आए लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने को कहा।
उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री आवास योजना स्वच्छ भारत मिशन योजना महिला सशक्तिकरण योजना खाद्य सुरक्षा योजना प्रधानमंत्री सड़क योजना आदि योजनाये शासन द्वारा जनहित के लिए संचालित की गयी हैं।
इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष गोविंद नारायण गुप्ता, मयंक गुप्ता, नितिन मिश्रा, मनोनीत पार्षद हरिशचंद्र आर्य, वीर विक्रम सिंह, कैलाश सोनी सहित भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Jhansidarshan.in