• Thu. Mar 12th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

विवेक मेमोरियल फाउंडेशन के तत्वधान में महिला वॉलीबॉल टूर्नामेंट आयोजित पर विचार

By

Jan 29, 2021

झाँसी।विवेक निरंजन मेमोरियल फाउंडेशन एवं विवेक फ्रेंड्स वॉलीबाल एकेडमी के संयुक्त तत्वावधान में आज एक बैठक 28 जनवरी को अयोद्ध्यापुरी स्थित फाउंडेशन कार्यालय, “विवेक सदन “में अवधेश निरंजन की अध्यक्षता में सम्पन्न हुयी। उक्त जानकारी देते हुए रामकिशन निरंजन ने बताया कि बैठक में क्षेत्रीय स्तर का महिला वॉलीबाल टूर्नामेंट आयोजित करने पर विचार किया गया। जिसमें राजेश पटेल एवं निर्भय प्रताप सिंह को टीमो से संपर्क करने की एवं डॉक्टर संतोष भार्गव को कार्यक्रम स्थल एवं स्थल की साफ सफाई की व्यवस्था की जिम्मेदारी दी गयी। उक्त “क्षेत्रीय महिला वॉलीबाल टूर्नामेंट ” 2 फरवरी 2021 को ए पी जे अब्दुल कलाम क्रीड़ा स्थल, (आर्यकन्या महाविद्यालय के सामने ) पर आयोजित किया जाएगा। यह टूर्नामेंट स्व विवेक निरंजन की स्मृति में आयोजित किया जा रहा है क्योंकि वे वॉलीबाल के जानेमाने खिलाड़ी थे। बैठक में डॉक्टर वी के निरंजन, अजय यादव, संजय मिश्रा, आशिक अली, पंकज तिवारी राजीव दीक्षित, सौरभ निरंजन, जगदीश रायकवार, सागर आदि लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन विवेक निरंजन मेमोरियल फाउंडेशन के सचिव रामकिशन निरंजन, ने एवं आभार विवेक फेंड्स वॉलीबाल एकेडमी के सचिव राजेश पटेल ने व्यक्त किया ।

Jhansidarshan.in