रेल समाचार, झाँसी मंडल में हुई कोविड टीकाकरण की शुरुवात,रिटायरमेंट कार्यक्रम
आज l दिनांक 29.01.2021 को मंडल रेल प्रशासन चिकित्सा विभाग द्वारा मंडल रेल चिकित्सालय, झॉसी सहित मंडल के अन्य स्वास्थ्य केन्द्रों में कोविड टीकाकरण की शुरुआत की गयी । टीकाकरण कार्यक्रम का प्रारंभ मंडल रेल प्रबंधक संदीप माथुर की उपस्थिति में किया गया ।मंडल रेल चिकित्सालय , झॉसी में कोरोना योद्धाओं एवं अन्य स्वस्थ्य कर्मियों को कोविड के विरूद्ध प्रतिरोधात्मक क्षमता विकसित करने हेतु रेलवे चिकित्सालय मे कार्यरत 241 स्वास्थ्य कर्मी में से 120 कर्मियों को पहले चरण में टीकाकरण के लिए शामिल किया गया है ।
डॉ. आभा जैन मुख्य चिकित्सा अधीक्षक ने पहला टीका लगवाकर अन्य कर्मचारियों को संदेश दिया कि टीका पूरी तरह सुरक्षित है ।
मंडल रेल प्रबंधक संदीप माथुर ने कहा कि कोरोना काल मे रेलवे के स्वास्थ्य कर्मियो ने अपने अथक और समर्पण भाव के साथ मेहनत किया जिसके फलस्वरूप हम लोगो ने काफी हद तक कोरोना को नियंत्रण रखने में कामयाबी पाई गयी । अतः यह हमारी जिम्मेदारी है कि हम अपने सभी स्वास्थ्य कर्मियों को टीकाकरण के द्वारा स्वस्थ और सुरक्षित रखे । इससे रेलवे के अन्य कर्मचारियों मे टीके को लेकर भय और संशय भी समाप्त होगा ।
मंडल रेल चिकित्सालय, झॉसी में टीकाकरण दो चरणों मे होना प्रस्तावित है, टीके का अगला चरण फरवरी मे होना संभावित है । जिन लोगो को आज टीका लगाया गया है, उनको टीके का अगला डोज 26 फरवरी को लगाया जाएगा । आज पहले चरण मे कुल 96 चिकित्सको और स्वास्थ्य कर्मियो को टीका लगाया गया । टीका लगाए गए किसी भी व्यक्ति मे किसी भी प्रकार का प्रतिकूल प्रभाव नहीं पाया गया । इसके अलावा झॉसी मंडल के अन्य स्वास्थ्य केन्द्रों ललितपुर, ग्वालियर, सिथौली, उरई, जूही, बॉदा और महोबा मे भी टीकाकरण कार्यक्रम हुआ।
इस अवसर पर अमित सेंगर अपर मंडल रेल प्रबंधक, डॉ.आभा जैन मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, रेलवे चिकित्सालय झॉसी, डॉ. उमेश चन्द्रा नोडल अधिकारी कोविड-19 सह वरि . मंडल चिकित्साधिकारी, अपर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ . महेन्द्र सिंह यादव, अपर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ . सुरेन्द्र नाथ सहित चिकित्सालय के अन्य चिकित्सक और स्वास्थ्य कर्मी भी मौजद रहे ।
उल्लेखनीय है कि कोविड महामारी के रोकथाम एवं इलाज मे झॉसी मंडल के रेलवे चिकित्सालयों का महत्वपूर्ण भूमिका अदा की है । मंडल रेल चिकित्सालय झॉसी मे 100 बैड का लेबल-2 कोविड आईसोलेशन वार्ड संचालित किया जा रहा है । जिसमे एक हजार से अधिक मरीजो का इलाज किया जा चुका है । आईसोलेशन वार्ड के लिए रेलवे द्वारा सभी मूलभूत सुविधाएँ एवं संसाधन मुहैया कराये गए । जिनके संयोजन व रखरखाव आदि में रेलवे चिकित्सालय के कोरोना योद्वाओ का विशेष योगदान रहा है I
(2)
रिटायरमेंट कार्यक्रम
दिनांक-31.01.2021 को उत्तर मध्य रेल, झाँसी मंडल से 38 रेल कर्मचारी सेवा निवृत होंगे। वर्तमान में कोविड-19 की परिस्थितियों के कारण कार्यालय में सेवानिवृत्ति समारोह आयोजित नहीं किया गया सेवानिवृत्ति होने वाले संबंधित समस्त कर्मचारियों को मंडल कार्यालय में बिना बुलाये हुये समस्त प्रपत्रों को तैयार कर अन्तिम भुगतान रू. 15,26,54,328/- का भुगतान एनईएफटी के माध्यम से किया जा रहा है एवं पी.पी.ओ की प्रति सहित समस्त प्रपत्र संबंधित कल्याण निरीक्षकों के माध्यम से सेवानिवृत्त कर्मचारियों को उपलब्ध कराये जा रहे हैं।
रेलवे बोर्ड के दिशा-निर्देश अनुसार दिनांक 29.01.2021 को वरि. मंडल कार्मिक अधिकारी के सभाकक्ष में रेलवे बोर्ड द्वारा आयोजित सेवानिवृत्ति समारोह पर माननीय रेल मंत्री जी का संबोधन मंडल के सेवानिवृत्त सीमित कर्मचारियों को यूटयूब के माध्यम से दिखाया गया। उपस्थित कर्मचारियों का आभार मंडल कार्मिक अधिकारी श्री रविन्द्र कुमार द्वारा प्रकट किया गया।
(3)
रेल प्रशासन द्वारा सर्वसाधारण को सूचित किया जाता है कि कोहरे के मौसम 2020-21 के दृष्टिगत पूर्व में विशेष गाड़ियों की आवृति में की गई कमी की अवधि को बढ़ाया जा रहा है, जिसका विवरण निम्नवत है –
क्रं.सं.
गाड़ी सं.
आवृति
निरस्तीकरण के दिन
प्रारम्भिक स्टेशन से प्रभावी निरस्तीकरण की तिथि
1
01803 झाँसी-लखनऊ जं.
प्रतिदिन
शनिवार, रविवार
फरवरी 2021- 06, 07, 13, 14, 20, 21, 27, 28
2
01804 लखनऊ जं.-झाँसी
(4)
रेल प्रशासन द्वारा यात्रियों की सुविधा हेतु त्योहार विशेष गाड़ियों के अतिरिक्त फेरों का संचालन किया जा रहा है, जिसका विवरण निम्नवत है-
क्रं.सं.
गाड़ी सं.
स्टेशन से
स्टेशन तक
प्रारम्भिक स्टेशन से संचालन के दिन
तिथि तक विस्तारित
1
02521
बरौनी जं
एर्णाकुलम जं.
बुधवार
31.03.21
02522
एर्णाकुलम जं.
बरौनी जं
रविवार
04.04.21