• Tue. Apr 7th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

*चौकीदार की हत्या का खुलासा।रिपोर्ट– आर. के.द्विवेदी*

*चौकीदार की हत्या का खुलासा।रिपोर्ट– आर. के.द्विवेदी*

जालौन।। जनपद जालौन में अपराधियों के खिलाफ धरपकड़ अभियान जारी है।
आज़ फिर से पुलिस अधीक्षक डॉ यशवीर सिंह के कुशल नेतृत्व में सर्विलांस टीम स्पेशल आपरेशन ग्रुप तथा उरई कोतवाली पुलिस को एक अहम सफलता मिली है।
जनपद जालौन के उरई कोतवाली क्षेत्र के मडोरा में स्थित फार्म हाउस के चौकीदार की गला रेत कर हत्या कर शव को पैट्रोल डालकर जलाने तथा एक ट्रेक्टर तथा बोरिंग मशीन चोरी कर भागने के मामले में चार शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है अपर पुलिस अधीक्षक डॉ अबधेश सिंह ने मीडिया में खुलासा करते हुए बताया कि स्पेशल आपरेशन ग्रुप तथा सर्विलांस टीम एवं उरई कोतवाली पुलिस के संयुक्त अभियान के तहत यह सफलता मिली है।
गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों के पास से अवैध तमंचे कारतूस और हत्या में प्रयुक्त आला कत्ल बरामद किया गया है।
गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों के जनपद तथा अन्य जनपदों और दूसरे राज्यों में भी अपराधिक इतिहास भी खंगाले जा रहे हैं।
गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों के नाम 1- प्रदीप कुमार उर्फ छोला पुत्र बाबू सिंह
2- कैलाश पुत्र देवीशंकर
3- नाहर सिंह पुत्र रंजीत सिंह
4- दौलत सिंह पुत्र मन्नू यादव बताए जा रहे हैं।
फिलहाल पुलिस ने गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों के खिलाफ सुसंगत धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई करते हुए जेल भेजा है तथा अपर पुलिस अधीक्षक डॉ अबधेश सिंह ने अभियुक्तों को गिरफ्तार करने वाली टीम की हौसला-अफजाई की है।

रिपोर्ट–रविकांत द्विवेदी ,जालौन यूपी

Jhansidarshan.in