समथर झांसी – देश में मनाये जा रहे 72 वे गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर नगर में किला गेट के बाहर झंडा चौक पर रणजीत सिंह जूदेव पूर्व गृह राज्य मंत्री उत्तर प्रदेश द्वारा राष्ट्रीय ध्वज का ध्वजारोहण किया गया। उक्त अवसर पर जूदेव ने कहा कि हमारे पूर्वजों ने कठिन संघर्ष करते हुए देश को आजादी दिलाने में अहम भूमिका निभाई है और हमारे हम सब के पूर्वजों के द्वारा किए गए सार्थक प्रयासों की वजह से ही यह देश आजादी पा सका हम सब लोगों को आपस में भाई चारे के साथ प्रेम प्यार मोहब्बत के साथ आपस में मिल जुल कर रहना चाहिए और एक अच्छे सौहार्द पूर्ण वातावरण को बनाए रखना चाहिए जिससे यह भारत देश निरंतर प्रगतिशील रहें और सभी क्षेत्रों में ऊंचाइयों को छू सके और इसकी एकता अखंडता संप्रभुता बनी रह सके उन्होंने कहा कि वर्तमान में भारत देश के पड़ोसी पाकिस्तान चीन आदि देशों से खतरा पैदा हो रहा है परंतु हमारे देश के महान अबिष्कारक फौज के लिए नये-नये आविष्कार करके युद्ध के संसाधनों को बनाकर भारत को आत्मनिर्भर बना रहे हैं यह देश उनका सदैव ऋणी रहेगा एवं कुछ समय पूर्व देश में फैली महामारी कोरोना मैं इस देश के सफाई कर्मचारी बंधुओं स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े सभी डॉक्टर्स आदि एवं इस देश में स्वदेशी वैक्सीन का सफल निर्माण करने वाले महान साइंटिस्टों का हर देशबासी आभारी है जिनकी वजह से हम सब लोग सुरक्षित हैं वही देश की सीमाओं पर एवं देश के अंदर देशद्रोही गतिविधियों को समाप्त करने एवं रोकने के लिए निरंतर सेवाएं दे रहे देश के जांबाज सैनिकों और अर्ध सैनिकों बलों पुलिस विभाग के ईमानदार अधिकारियों का भी बहुत बड़ा सहयोग है इस देश में शांति सुरक्षा व्यवस्था के लिए हम सब उनके आभारी हैं उन्होंने कहा कि परिस्थितियां कुछ भी रहे हम सबको मिलकर देश की प्रगति एवं शांति व्यबस्था के लिए एकजुट होकर काम करना चाहिए मिलजुलकर रहना चाहिए।