नेताजी ने अंग्रेजों के अत्याचार से दिलाई देश को आजादी – सपा
समाजवादी व्यापार सभा महानगर के तत्वाधान में मनाई गई नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती
आज समाजवादी व्यापार सभा महानगर के तत्वाधान में सीपरी बाजार स्थित सुभाष पार्क में नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की जयंती उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण व विचार गोष्ठी कर मनाई गई।
आज सपाइयों द्वारा लगाए जय हिंद के नारों से सीपरी बाजार गूंज उठा।
इस दौरान वक्ताओं ने आजाद हिन्द फौज के संस्थापक नेताजी सुभाष चंद्र बोस के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि नेताजी ने झांसी का मान बढ़ाया और महारानी लक्ष्मीबाई से रेजीमेंट बनाकर देश की महिलाओं को आजाद हिन्द फौज में शामिल किया और महिलाओं को आजादी की लड़ाई के लिए हौसला दिया।
वक्ताओं ने कहा कि सुभाष चंद्र बोस ने देश के नौजवानों से “तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हें आज़ादी दूंगा” का उद्घोष कर अंग्रेजों को भारत छोड़ने पर मजबूर कर दिया था।
इस दौरान सपा महानगर अध्यक्ष तनवीर आलम खान, वरिष्ठ नेता शकील खान, अमित कुमार खटीक बंटी, पूर्व सभासद अमित कुशवाहा, युवजन सभा के निवर्तमान अध्यक्ष हनीफ मंसूरी, विधानसभा उपाध्यक्ष मोहम्मद फारुख शेख, निवर्तमान छात्रसभाध्यक्ष पं. राहुल मिश्रा, सत्येंद्र पुरी, मो. अकील खान, नौशाद पप्पू भाई, कुणाल अहिरवार, विकास चौरसिया, मोहन तिवारी, राम अग्रवाल, मनीष अग्रवाल, अनिल मौर्य, पंकज रजक, मोहम्मद सलीम, आदि उपस्थित रहे।
गोष्ठी का संचालन नगर महासचिव सरदार प्रिंस भुसारी ने किया व अंत में सभी के प्रति आभार महानगर अध्यक्ष अजय चड्ढा ने व्यक्त किया।