चुन्नीलाल कुशवाहा पंचतत्व में विलीन….
झाँसी । दैनिक जनता यूनियन के सम्पादक व शिवपरिवार लोक कल्याण संस्था के केन्द्रीय अध्यक्ष नाथूराम कुशवाहा (नत्थू कुशवाहा) के पिता चुन्नीलाल कुशवाहा जी का बीते रोज निधन हो गया था। आज उनका अन्तिम संस्कार उनाव गेट बाहर स्थित शमशान घाट पर कर दिया गया है।
शमशान घाट पर हुई श्रद्धांजलि सभा में सदर विधायक रवि शर्मा ने कहा कि माता पिता से बढ़कर कोई नहीं होता, वृद्ध माता- पिता का भी आर्शीवाद सदा बना रहता है। भाजपा के जिलाध्यक्ष जमुना प्रसाद कुशवाहा ने कहा कि मातृ-पितृ से बढ़ी दुनिया में कोई शक्ति नहीं होती, जो दुनिया में आया है उसे जाना ही पड़ता है। जब हम सुख को सहर्ष स्वीकार करते हैं तो दुख की घड़ी में संतोष रखने की आवश्यकता रहती है। कुशवाहा समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष जुगल किशोर कुशवाहा, बसपा के सीताराम कुशवाहा, सपा नेता परमानन्द कुशवाहा आदि ने श्री चुन्नीलाल कुशवाहा के निधन को समाज के लिये बढ़ी क्षति बताई।
इस मौके पर कांग्रेस नेता मनीराम कुशवाहा, कुशवाहा समाज के अध्यक्ष/पार्षद राघवेन्द्र सिंह कुशवाहा, पार्षद लखन कुशवाहा, अमित कुशवाहा, जिला अधिवक्ता संघ के सचिव प्रणय श्रीवास्तव, एड. घनश्याम कुशवाहा, महेश कुशवाहा, भाजपा नेता देवी पहलवान, कांग्रेसी नेता देवी सिंह कुशवाहा, महेश बादल, वीर सिंह गुर्जर, एके बाजपेई, सतीश खत्री, कदीर खान, सुधीर सिंह गौर, नन्दू कुशवाहा, देवेन्द्र रावत, देवेंद्र दुबे, बालकिशन कुशवाहा, सुरेश कुशवाहा पूर्व पार्षद, सपा नेता शकील खान, प्रदीप कुशवाहा, मनीराम यादव समेत राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के पदाधिकारी, नेता समाजसेवी, पत्रकार, कुशवाहा समाज के माते, मुखिया आदि उपस्थित रहे।
चुन्नीलाल कुशवाहा पंचतत्व में विलीन….